बिहार

Bihar : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, 3 की मौत

Sarita
26 March 2025 9:24 AM IST
Bihar : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, 3 की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के भोजपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरा रेलवे स्टेशन मंगलवार रात करीब 8 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। स्टेशन पर एक युवक ने एक युवती और उसके पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रेलवे स्टेशन पर मचा कोहराम एक साथ तीन लोगों की मौत की घटना के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर कोहराम मच गया। घटना आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 की सीढ़ियों पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस की टीम अब मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से कुछ संबंध रहे हैं। इसी के चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच की जाएगी। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। नवादा एसएचओ विपिन बिहारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। मृतकों की पहचान अमन कुमार असनी, अनिल कुमार और आयुषी भेलाई के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
Next Story