
x
Bihar बिहार : बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्दी के मौसम में अधिक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी माह में मध्याह्न भोजन योजना में अंडे और मौसमी फल निर्धारित नई दर को बढ़ा कर छह रूपया कर दिया है।शिक्षा विभाग ने ठंड में अंडे की बढ़ी कीमतों को देखते हुए उसकी खरीद दर दो महीनों के लिए बढ़ाई है, जिससे बच्चों को निरंतर पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके।
इन दो महीनों के लिये अंडे और मौसमी फल की अधिकतम दर छह रुपये प्रति इकाई तय की है। यह नई दर केवल जनवरी और फरवरी तक ही लागू रहेगी, जबकि शेष महीनों में पूर्व की तरह पांच रुपये प्रति अंडा या मौसमी फल की दर ही प्रभावी रहेगी। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि जनवरी और फरवरी माह में अंडे और मौसमी फल की खरीद निर्धारित दर के अनुसार सुनिश्चित की जाये।
अपने पत्र में निदेशक ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में अंडे और मौसमी फल छह रुपये से कम दर पर उपलब्ध हो रहे हैं, वहां कम दर पर ही खरीद की जायेगी। विशेष परिस्थितियों में ही अधिकतम छह रुपये की दर लागू की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि यदि किसी जिले में निर्धारित अधिकतम दर के कारण अतिरिक्त व्यय होता है, तो उसकी प्रतिपूर्ति तत्काल उपलब्ध राशि से की जायेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि सर्दी के मौसम में बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे उनकी सेहत और उपस्थिति दोनों में सुधार हो सके।
TagsBiharसर्दीमिड-डे मीलअंडेफलBiharwintermid-day mealeggsfruits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





