बिहार

Bihar : पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, मौत

Sarita
16 Jan 2026 7:21 AM IST
Bihar : पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, मौत
x
Bihar बिहार: बाढ़ थाना अंतर्गत जमुनीचक मोहल्ले में एक पांच वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान कुएं में गिर गया। लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्चे के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंए में गिरे रहने की जानकारी मिली।
हल्ला होते ही परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story