
x
Bihar बिहार: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के वार्ड-9 में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के दौरान एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे 10 वर्षीय अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमकांत झा के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में आयुष कुमार, सोनाक्षी कुमारी, अभिनंदन झा, रजनीकांत झा, अयांश कुमार, विनीता देवी, अनन्या कुमारी, अंश कुमार और एक अन्य आयुष कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव के मदन झा के पोते का मुंडन संस्कार था। इस मौके पर परिवार और गांव के लोग भोज के लिए घर में जुटे थे। तभी अचानक छत गिर गई और सभी लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाने में मदद की और घायलों को बाहर निकाला। लेकिन जब तक अमन को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर तरफ मातम और गम का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। रोने-चीखने की आवाजों से गांव का माहौल काफी भावुक हो गया है।
TagsBiharछतगिरनेबच्चेमौत10 घायलBiharroofcollapsechilddeath10 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





