
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक बारात में मांगलिक गीत गाने को लेकर हुए विवाद में वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तकनिवास देवरिया गांव में आई एक बारात में मांगलिक गीत को लेकर देर रात विवाद हो गया। इस घटना में वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के एक युवक रोहित कुमार गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
TagsBiharबवालयुवकचाकू BiharChaosyouthknifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





