
x
Bihar : रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटम्हा बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना इटम्हा बाजार स्थित पीएनबी बैंक के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क से गुजर रही महिला और एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाराडीह गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी की 42 वर्षीय पत्नी आशा देवी और कांध बहुआरा गांव निवासी स्वर्गीय अवध कुमार सिंह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आशा देवी अपने घर से बैंक की ओर जा रही थीं, जबकि साइकिल सवार संतोष कुमार सिंह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने की कोशिश शुरू की, लेकिन लोगों के न मानने पर खबर लिखे जाने तक यातायात बहाल न हो सका। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharकारमहिलासाइकिलकुचलादोनोंमौतBiharcarwomanbicyclerun overbothdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





