
x
Bihar: बिहार के शिवहर जिले में एक भीषण हादसा हुआ। बारात से लौट रही बैंगनआर कार और ट्रॉली के बीच भयानक टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में 1 की मौत जबकि 3 लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात 2 बजे जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वासठपुर पुल के पास घटित हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सूरज राम के रुप में हुई है, जो कि घटना के वक्त कार ड्राइव कर रहे थे।
बारात से लौट रही बैंगनआर कार और ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि सूरज राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।इधर सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतक सूरज राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई। वहीं परिवार में चीख-पुकार मच गई।
TagsBiharकारट्रॉलीभिंड़त1मौतBihar: Car-trolley collisionone death. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





