बिहार

Bihar : बैरिकेडिंग तोड़कर झील में गिरी कार

Sarita
11 April 2025 8:55 AM IST
Bihar : बैरिकेडिंग तोड़कर झील में गिरी कार
x
Bihar बिहार: जिले में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार झील में जा गिरी. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे. जो मंडल कारा उपाधीक्षक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. ये सभी लोग मत्स्यगंधा झील घूमने आए थे|
सभी को कार से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं, इस मामले में नाव चलाने वाले बोट के संचालक अमृतराज ने बताया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ब्रेक लगाने से नाव को क्षतिग्रस्त कर झील में पलट गई. कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें कार से सुरक्षित निकाल लिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि, शाम के समय बोटिंग के लिए यहां काफी भीड़ होती है. खराब मौसम और बारिश के कारण भीड़ कम थी. जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोग कार की चपेट में आने से बच गए|
Next Story