बिहार

Bihar : कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत

Sarita
4 May 2025 10:57 AM IST
Bihar  : कार और ट्रक की जोरदार  टक्कर, 3 की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर आज यानी रविवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, यहां एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इस भयानक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर महिंदवारा के पास यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार से आमने-सामने आ रही थीं. जिससे ड्राइवरों का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं. जिससे कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Next Story