बिहार

Bihar : कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

Sarita
1 May 2025 7:23 AM IST
Bihar : कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार के अररिया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिला. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर फुलकाहा के पास का है. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा निवासी दीपू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. मृतक के पिता पेशे से कपड़ा व्यवसायी हैं. बताया जा रहा है कि दीपू मंगलवार शाम को अपने एक दोस्त के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद कोहराम मच गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी|
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जांच में पता चला है कि अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके किसी जानने वाले ने ही युवक की हत्या करवाई है|
Next Story