
x
Bihar बिहार: पूर्णिया जिले में मक्का व्यवसायी और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरे सूरज बिहारी की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि हत्या की वजह महज एक इंस्टाग्राम रील से उपजा मामूली विवाद बताया जा रहा है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के समीप घटित हुई। सूरज बिहारी हाल ही में अपनी नई लैंड रोवर कार और सोशल मीडिया रील्स को लेकर काफी चर्चा में थे, जिससे उनकी पहचान एक रसूखदार युवा व्यवसायी के रूप में बन गई थी। मृतक की पहचान गुलाबबाग निवासी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी है।मृतक सूरज बिहारी शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और उनके निजी सुरक्षा गार्ड प्रेम कुमार ने बताया कि हत्या पूरी तरह नियोजित थी। आरोपियों ने पहले सूरज के छोटे भाई उदय यादव को बंधक बनाया और फिर समझौते के नाम पर सूरज बिहारी को मौके पर बुलाया।
जैसे ही सूरज अपनी लग्जरी कार से उतरे, घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन पर करीब 5 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 3 गोलियां पीठ, कमर और बांह में लगीं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जब सूरज को गिरते देख उनके फुफेरे भाई और प्राइवेट गार्ड उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो अपराधियों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी और फायरिंग की। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें पीछे हटना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
इस खूनी संघर्ष की पटकथा सरस्वती पूजा के दिन ही लिख दी गई थी। बताया जा रहा है कि सूरज के भाई उदय यादव का ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह के साथ इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपियों के मन में बदले की आग सुलग रही थी। मंगलवार सुबह उन्होंने उदय के एक ब्लॉगर दोस्त के साथ मारपीट की और फिर उदय को बंधक बना लिया। इसी बंधक को छुड़ाने के लिए सूरज बिहारी वहां पहुंचे थे। हत्या का मुख्य आरोप नेवालाल चौक के दो सगे भाइयों ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर है।
स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये दोनों भाई इलाके में स्मैक और अवैध नशीले पदार्थों का गिरोह चलाते हैं। वारदात के समय इनके साथ 20 से 25 हथियारबंद गुर्गे मौजूद थे, जो घटना के बाद से ही फरार हैं।वारदात की खबर मिलते ही मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निजी अस्पताल में परिजनों का प्रारंभिक बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
TagsBiharरील विवादकारोबारीहत्याBiharreel video disputebusinessmanmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





