
x
Bihar बिहार: बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस सुल्तानगंज से राजगीर जा रही थी। इसी दौरान कुसुम्बा थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गाँव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के राजेश चौबे, अंशु कुमार, मुकुल कुमार, रानी कुमारी, सुभाष साह समेत 40 अन्य के रूप में हुई है।
दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और उसे जब्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
TagsBiharतीर्थयात्रियोंबसपेड़टकराईअफरा-तफरीBiharPilgrimsBusTreeCollisionChaos जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





