
x
Bihar बिहार: जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार बस चकाई से मुंगेर जा रही थी। जैसे ही वह सोनो-जमुई मुख्य मार्ग (एनएच-333) पर स्थित बिथरा के पास पहुंची, उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने अचानक बस को ओवरटेक कर चकमा दे दिया। इससे चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे पलट गई।
बस में कुल 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के खलासी रोहित सिंह ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है|
Next Story





