बिहार

Bihar :बस और ट्रक में टक्कर, 12 यात्री घायल

Sarita
7 May 2025 12:14 PM IST
Bihar :बस और ट्रक में  टक्कर, 12 यात्री घायल
x
Bihar बिहार: बिहार के नवादा में मंगलवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में ट्रक और बस की टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. वहीं इस घटना से घटनास्थल पर कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना पकरीबरावां के कचना गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि बालू लदे ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए|
वहीं इस भीषण हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिसमें से कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की गंभीरता से जांच में जुट गई है|
Next Story