
x
Bihar बिहार: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत में शुक्रवार आधी रात अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना कुर्बन गांव के पूरब स्थित लड्डू सिंह के बगीचे में घटी। मृतक की पहचान महद्दीपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (खेरवाला) के 23 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और टेंट हाउस का काम करता था। एक शादी समारोह से टेंट लगाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते से हत्यारों ने उसका अपहरण कर लिया।
सके बाद उसे लड्डू सिंह के बगीचे में ले जाकर नंगा कर कनपटी में गोली मार दी गई। सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद बगीचे में उसका शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बेलदौर थाने को घटना की सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह 7:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की हत्या की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
TagsBiharयुवकहत्याहड़कंपBiharyouthmurderpanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





