
x
Bihar बिहार: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव आम के पेड़ से लटका मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। पुलिस ने महज छह घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दानापुर के डीएसपी-2 के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें मनेर थाना प्रभारी, तकनीकी टीम और फोरेंसिक (एफएसएल) टीम और डॉग स्क्वायड शामिल थे। टीम ने महज छह घंटे में मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी भोला राय (48 वर्ष, महिनावा निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी युवती के साथ गलत हरकतें करता था, जिसके चलते उसने युवती की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया।
इधर, घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मनेर थाने के सामने हंगामा किया, सड़क पर आगजनी की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस बीच, सिटी एसपी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की, लेकिन परिवार अभी भी गुस्से में दिख रहा है।
TagsBiharबच्चीहत्याgirlmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





