बिहार

Bihar: जेठ-जेठानी ने गर्भवती देवरानी की पीटकर की हत्या

Bharti Sahu 2
30 July 2024 11:09 AM IST
Bihar: जेठ-जेठानी ने  गर्भवती देवरानी की पीटकर की हत्या
x
Bihar बिहार : बिहार के मुंगेर में दो भाइयों के परिवार के बीच हुई लड़ाई में बड़े भाई ने पत्नी और बेटी संग मिलकर छोटे की गर्भवती पत्नी को जमकर मारा पीटा। इससे देवरानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेठ के घर वालों ने देवरानी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी के बारे में आस-पास की औरतों को अनाप-शनाप बाते कही थीं। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिवार के लोगों की मानें तो रोहित कुमार और उसकी पत्नी को इस बात की आशंका थी की उसकी पुत्री नंदनी के बारे में सरस्वती देवी अनाप शनाप बात मुहल्ला की औरतों को बोलती है। जिस कारण उसकी पुत्री को लेकर तरह तरह की बातें मुहल्ले में होने लगी थी इस मामले में मृतका के पति फौजी कुमार ने कासिम बाजार थाना में 03 नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतका के पति ने 03 लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story