भारत

तीन बच्चे तालाब में डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

jantaserishta.com
30 July 2024 11:00 AM IST
तीन बच्चे तालाब में डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
x
परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भोपाल में तीन बच्चे मनरेगा तालाब में डूब गए। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो की तलाश जारी है। घटना बैरसिया तहसील के ललरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तीनों बच्चे ललरिया के रहने वाले है। वह सोमवार (29 जुलाई 2024) शाम को अपने घर से निकले थे। लेकिन, देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
इस दौरान परिवार वालों को बच्चों के कपड़े तालाब के पास पड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हालांकि, देर रात एक बच्चे के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया। बाकी दो बच्चों का मंगलवार सुबह पांच बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया। डूबने वाले बच्चों में 12 वर्षीय एहतेशाम, 13 वर्षीय राज अहिरवार और 12 वर्षीय सुनील अहिरवार शामिल है। इनमें से एसडीआरएफ टीम ने राज अहिरवार का शव बरामद किया। फिलहाल मौके पर भोपाल के कलेक्टर समेत कई आला अधिकारी मौजूद है। बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story