
x
Bihar बिहार : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले दो युवकों की हरियाणा में रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, घटना हरियाणा के झज्जर जिले में दिल्ली सीमा के पास रेलवे ट्रैक की है। मृतकों की पहचान बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के बथना पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी रोहित कुमार (18 ) और राहुल (20 ) के रूप में हुई है। राहुल, रोहित के बड़े भाई का साला था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे तभी अचानक ट्रेन आ गई। युवकों को एहसास भी नहीं हुआ और वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीर काफी दूर तक हवा में उछले। दोनों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के टुकड़ों को समेटने में करीब पांच घंटे लगे। गुरुवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रोहित दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
TagsBiharरीलट्रेनकटेजीजा-सालाBiharreeltrainkilledbrother-in-law and his wife's brother जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





