
x
Bihar बिहार: जहानाबाद में NH-22 पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में 33 हजार का हाईटेंशन तार भी सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया. हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम के कारण लोग परेशान हो गए. इधर, दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी|
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान अतरी थाना अंतर्गत पलकिया गांव निवासी हरेराम सिंह और गयाजी के गेरे गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ चप्पू सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति अमरकांत सिंह है, जो मोहड़ा प्रखंड का पूर्व प्रखंड प्रमुख बताया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहानाबाद इरकी ग्रिड के समीप एनएच-22 पर गयाजी की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया|
वहीं इस घटना में बोलेरो सवार युवक को मामूली चोटें आई हैं. एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि गयाजी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई. इस वाहन में कुल चार लोग सवार थे. इस हादसे में हाईटेंशन तार के सड़क पर गिर जाने से एनएच-22 पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया. वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
TagsBiharपलटीबोलेरोदोमौतBiharBolero overturnedtwodied जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





