बिहार

Bihar: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sarita
25 Aug 2025 8:17 AM IST
Bihar: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
x
Bihar बिहार: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लखरावां निवासी विनोद प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और पथराव किया। मृतक के चाचा अनीश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिस दौरान सोनू पक्ष के लोग थाने गए थे और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के मनीष कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार समेत कई अन्य लोगों ने उन्हें धमकाया और मारपीट की।
परिजनों का कहना है कि रविवार को सोनू की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह सोनू का शव पंचाने नदी के किनारे पीपल के पेड़ से लटका देखा गया, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पूरे गांव में तनाव का माहौल है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
Next Story