
x
Bihar बिहार: बिहार के गया जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. जानकारी के मुताबिक मामला जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के मंझला कला गांव का है. मृतक बच्चे की पहचान मंझला कला गांव निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र उदय कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है
बताया जा रहा है कि उदय बुधवार को अपनी छोटी बहन के लिए दुकान से बिस्किट लाने गया था, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. इसके बाद गुरपा थाने को सूचना दी गई. गुरुवार को ग्रामीणों ने मंझला कला गांव के किनारे तालाब के गड्ढे में बच्चे का शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों ने जताई हत्या की आशंका इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharबच्चेतालाबशवहड़कंपBiharchildponddead bodyuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





