
x
Bihar बिहार : बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 13 वर्षीय किशोर ने एक 9 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, मासूम बच्ची शनिवार दोपहर से ही घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार सुबह कोढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब तलाश शुरू की, तो मक्के के खेत से बच्ची का शव मिला। शव की स्थिति देख पुलिस भी दंग रह गई। बच्ची का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ कपड़े और साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक 13 साल के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में किशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी किशोर नशे का आदी है। उसे डर था कि 9 साल की बच्ची उसके नशा करने की बात उसके माता-पिता को बता देगी। जिस कारण वह बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और वहां खुरपी से उसका गला रेत दिया।आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत काम भी हुआ है। हालांकि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इन आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
TagsBiharमक्केखेतबच्चीलाशBiharcornfieldgirlcorpse जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





