
x
Bihar बिहार: यह घटना सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में महुआईन पाठक टोल का है, जहां के पोखर से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों का शव बरामद किया गया। सीतामढ़ी जिले में रविवार को तब सनसनी फैल गई, जब एक साथ तीन शव मिले। यह तीनों शव एक ही परिवार के है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। हर कोई गमगीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही तीनों की मौत का खुलासा संभव है। मृतकों में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे शामिल है। तीनों मृतकों की पहचान नरहा कला गांव के वार्ड नंबर- 4 के राकेश राय की पत्नी अंशु देवी (30) और उसके दो पुत्र रॉकी (01) और ऋषभ (05) के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि अंशु देवी 21 जनवरी से अपने दोनों बच्चों के साथ घर से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद बाजपट्टी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। रविवार को पोखर में तीनों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बाजपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोखर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटनास्थल पर एएसपी सह पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी भी पहुंचीं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झंकझोर कर रख दिया है।
TagsBiharमांदो मासूमोंशवबरामदसनसनीBiharmothertwo childrenbodiesrecoveredsensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





