
x
Bihar बिहार: बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के बेलापट्टी में मंगलवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हुआ। मिरचैया नदी पार करते समय यात्रियों से भरी एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य देर रात तक लापता रहे। नाव में दो नाविक, 10 महिलाएं और दो नाबालिग लड़कियों समेत कुल 14 लोग सवार थे।
पुलिस और स्थानीय निवासियों के अनुसार, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत अंतर्गत चकला गाँव की दो महिलाएं और दो लड़कियां गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी तटबंध पर काम करने के लिए बेलापट्टी गई थीं। वे दिहाड़ी मजदूरी करके घर लौट रही थीं, तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और मिरचैया नदी में पलट गई।
नाव डूबते ही दोनों नाविक तैरकर नदी से बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। नाव पर सवार महिलाएं और लड़कियां पानी में फंस गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही थी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बचाव और राहत कार्य तेज़ कर दिया। पट्टी क्षेत्र, नदी किनारे और आसपास के गाँवों से लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को भी तैनात किया गया।
Next Story





