
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंगरा बिशन टोला गांव निवासी विजय सिंह का अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुरुवार देर रात पड़ोसियों ने विजय सिंह पर चाकू से वार कर नवीन कुमार सिंह, अजीत सिंह, मनिंद्र सिंह, शुभम सिंह, अजय सिंह और प्रवीण सिंह को घायल कर दिया।
परिजन घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने विजय सिंह (39) को मृत घोषित कर दिया, घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharदो पक्षोंखूनी संघर्षएकहत्याBiharbloody clash between two partiesonemurdered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





