
x
Bihar : समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर बुधवार की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस वारदात में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान स्थानीय रूपक सहनी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शादीपुर घाट स्थित अपनी कंप्यूटर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने बेहद नजदीक से कई गोलियां दागीं, जिससे रूपक सहनी गंभीर रूप से घायल होकर दुकान में ही गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल रूपक को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रूपक के शरीर में पांच से छह गोलियां लगी थीं। मृतक रूपक सहनी भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक दीपक सहनी के छोटे भाई थे और वह स्वयं भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे।
घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। इस सनसनीखेज हत्या के बाद शादीपुर घाट और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
TagsBiharभाजपा नेताहत्यासनसनी BiharBJP leadermurdersensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





