बिहार

बिहार BJP ने घोषित की 35 सदस्यीय नई टीम, 13 उपाध्यक्ष और 14 मंत्री नियुक्त

Ashish verma
31 May 2025 8:44 PM IST
बिहार BJP ने घोषित की 35 सदस्यीय नई टीम, 13 उपाध्यक्ष और 14 मंत्री नियुक्त
x
35 सदस्यीय नई टीम,

Patna.पटना। भाजपा प्रदेश संगठन में आंशिक बदलाव करते हुए शनिवार को 35 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा घोषित नई टीम में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और युवा व अनुभवी चेहरों के मिश्रण पर विशेष ध्यान दिया गया है।एक कोषाध्यक्ष और दो सह कोषाध्यक्ष संगठन के रणनीतिक पदों पर पुराने चेहरों के साथ प्रभावशाली और अनुभवी चेहरों को तरजीह दी गई है। पार्टी में 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश मंत्री, पांच प्रदेश महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और दो सह कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है।

पार्टी ने महिला मोर्चा की दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पदोन्नति दी है। इसमें लाजवंती झा और धर्मशीला गुप्ता का नाम शामिल है। इसी तरह अनामिक पासवान को भी पहली बार उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिद्धार्थ-प्रमोद समेत 13 उपाध्यक्षनई टीम में सिद्धार्थ शंभु, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, धर्मशीला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल समेत धीरेंद्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी और अनामिका पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.शिवेश-राजेश पर फिर भरोसा


Next Story