
x
Bihar बिहार: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा भिंगारी-सिसई मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इश्तियाक अहमद किसी काम से अपनी बाइक से भिंगारी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इश्तियाक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत भोरे के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही देवरिया के पास उनकी मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, इश्तियाक अहमद की असामयिक मौत से हरिहरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharहादसेमौतगांवमातमBiharaccidentdeathvillagemourning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





