बिहार

Bihar: शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 322 लीटर विदेशी शराब बरामद

Sarita
12 April 2025 6:27 AM IST
Bihar: शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 322 लीटर विदेशी शराब बरामद
x
Bihar बिहार: किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरघरिया चेक पोस्ट पर शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एक मारुति सुजुकी स्टीलो कार से 322.70 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप अररिया की ओर ले जाई जा रही है. इसके आधार पर थाना प्रभारी रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चरघरिया चेक पोस्ट पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया|
इस दौरान बहादुरगंज की ओर से एक कार संख्या WB06A1392 तेजी से आती दिखी. तस्कर ने जैसे ही चेकिंग देखी तो उसने कार को करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 322.70 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई|
थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस ऑपरेशन में हवलदार शत्रुघ्न सिंह, कांस्टेबल पिंटू कुमार और सुमित कुमार भी शामिल थे।
Next Story