
x
Bihar बिहार: बिहार के अररिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जमीन विवाद में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले आरोपी युवक ने चाकू से महिला की जीभ काटी. इसके बाद उसने भाभी पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास वार्ड नंबर 11 में मृतक महिला के साथ चंदेश्वर मंडल का कुछ जमीन विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम चंदेश्वर महिला के घर आया और गाली-गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने पर चंदेश्वर ने महिला की जीभ बेरहमी से काट दी|
फिर उसने चाकू से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका के पति गिरानंद मंडल की पहले ही मौत हो चुकी है. जमीन विवाद में महिला की हत्या मृतका के बेटे रविशंकर ने बताया कि जमीन विवाद के कारण हत्या की गई है. परिजनों का आरोप है कि विवादित जमीन को लेकर काफी दिनों से तनाव चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
रानीगंज थाना प्रभारी रवि रंजन सिंह ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
TagsBiharदेवरहत्यारा Biharbrother-in-lawkillerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





