बिहार

Bihar : स्कूल में पौधों को पानी दे रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,बच्चे घायल

Sarita
6 April 2025 12:36 PM IST
Bihar : स्कूल में पौधों को पानी दे रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,बच्चे घायल
x
Bihar बिहार: झारखंड के लातेहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया. हमले में 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. मामला जिले के चंदवा प्रखंड के सासंग मध्य विद्यालय का है. बताया जा रहा है कि स्कूल में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया था. आज यानी शनिवार को बच्चे स्कूल में पौधों को पानी दे रहे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 1 बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है|
Next Story