बिहार

Bihar : ऑटो चालक ने खुद को मारी गोली, मौत

Sarita
26 March 2025 7:22 AM IST
Bihar : ऑटो चालक ने खुद को मारी गोली, मौत
x
Bihar बिहार: जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर गांव में एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सारीमपुर गांव निवासी मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है. घटना स्थल अहरौली रोड स्थित एक बगीचा बताया जा रहा है, जहां से युवक का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद औद्योगिक थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया|
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है. मामले को लेकर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची टीम वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है|
Next Story