
x
Bihar बिहार: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार की देर शाम वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी कम्पार्टमेंट के पास एक ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में ऑटो चालक अमीन महतो भी शामिल है. जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर के भेड़ियारी निवासी राकेश कुशवाहा अपने परिजनों के साथ हरनाटांड़ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे. तभी भेड़ियारी कम्पार्टमेंट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया|
सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची 112 पुलिस टीम के पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी घायलों को इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना में राकेश कुशवाहा की पत्नी प्रियंका देवी, थारू टोला निवासी अमीन महतो, चालक रामेश्वर कुशवाहा और 7 वर्षीय दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटना की पुष्टि की है।
TagsBiharऑटोट्रॉलीटक्कर4 मौत Biharautotrolleycollision4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





