बिहार

Bihar :उधारी मांगना मीट दुकानदार को पड़ा भारी

Sarita
22 May 2025 12:36 PM IST
Bihar :उधारी मांगना मीट दुकानदार को पड़ा भारी
x
Bihar बिहार: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, दबंगों ने बकाया रकम मांगने पर मीट दुकानदार को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव हवाई इलाके की है. पीड़ित दुकानदार की पहचान मोहम्मद मंजूर के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद मंजूर को देबू नामक व्यक्ति से मीट का बकाया 45 हजार रुपये लेना था. इसी सिलसिले में मोहम्मद मंजूर ने देबू को फोन कर पैसे मांगे. जिस पर देबू ने उसे एक बगीचे में बुलाया. देबू के बुलाने पर मोहम्मद मंजूर वहां पहुंचा|
जहां देबू ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया. साथ ही पीड़ित दुकानदार से बाइक, मोबाइल और 7 हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मोहम्मद मंजूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story