बिहार

Bihar: तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत, मची चीख-पुकार

Sarita
4 July 2025 11:16 AM IST
Bihar: तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत, मची चीख-पुकार
x
Bihar: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक सेना के जवान की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक का परिवार गमगीन है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि असम में तैनात सेना का जवान बसंत राम (39) कुछ दिन पहले छुट्टी पर टेकनिवास गांव स्थित अपने घर आया था। बसंत राम शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए तालाब की तरफ गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया।
इस घटना में डूबकर उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक का परिवार गमगीन है।
Next Story