
x
Bihar बिहार: जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई फायरिंग में बिहार के एक और सेना के जवान संतोष कुमार शहीद हो गए। संतोष कुमार की शहादत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गमगीन हैं।जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार की सुबह फायरिंग में संतोष यादव शहीद हो गए। शहीद जवान भागलपुर जिले के नवगछिया इस्माइलपुर भिट्ठा गांव के रहने वाले थे। शहीद की पत्नी को सुबह फोन पर इसकी जानकारी मिली।
-संतोष कुमार की शहादत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गमगीन हैं। संतोष यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे और पिछले तीन साल से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में ड्यूटी कर रहे थे। वर्ष 2001 में वे भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "बिहार के एक और वीर सपूत, भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत भिट्ठा गांव निवासी भारतीय सेना के हवलदार संतोष यादव ने कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हवलदार संतोष यादव को हार्दिक नमन। उनकी वीरता, निष्ठा और देशभक्ति हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"
TagsBiharआतंकियोंमुठभेड़जवानशहीदगांवमातमBiharterroristsencounterjawanmartyrvillagemourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





