
x
Bihar बिहार : बिहार के जमुई जिले में गिद्धौर थाना के ठीक सामने सोमवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने तत्कालीन सिविल सर्जन विजयेंद्र सत्यार्थी के आवास में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर घर में मौजूद तीन लोगों को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और फरार हो गये।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली, जब घर खुलवाने पर अंदर गये तो विजयेंद्र सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम सत्यार्थी और पुत्र विक्रम सत्यार्थी अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। झाझा विधायक दामोदर रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वे अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
पुलिस के अनुसार, चार से पांच हथियारबंद अपराधियों ने सुबह पांच से छह बजे के बीच घर का मुख्य गेट तोड़कर घटना को अंजाम दिया। लूट की कुल राशि का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।
TagsBiharसिविल सर्जनघरबदमाशहड़कंपBiharCivil Surgeonhousecriminalspanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





