
x
Bihar बिहार: बिहार के कैमूर जिले से सड़क हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा एनएच-2 के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान रामपुर प्रखंड के उचिनार गांव निवासी बचाऊ दुबे (47) की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रीति देवी अपने बेटे मुन दुबे के साथ वाराणसी से इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी कर्मनाशा के पास उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, जबकि घायल बेटे का इलाज चल रहा है। इस सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है। ड्राइवर की भी तलाश जारी है।
TagsBiharमहिलावाहनटक्करमौतBiharwomanvehiclecollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





