
x
Bihar बिहार: नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर अलीपुर मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के चंदासी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (22) के रूप में हुई है। दुर्घटना में सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव के पुत्र पिंटू कुमार (25) और नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के पुत्र राजू यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव से नूरसराय के चंदासी गांव जा रहे थे।
इसी दौरान बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चकनाचूर हो गई और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू यादव और पिंटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर कुमार की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह किसी काम से सरमेरा गए थे। सूचना मिलने पर वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। बिंद थानेदार चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
TagsBiharवाहनबाइकटक्करएकमौतBiharvehiclebikecollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





