बिहार

Bihar: घर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, तीन लोग घायल

Sarita
25 Jan 2026 7:58 AM IST
Bihar: घर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, तीन लोग घायल
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर सीधे एक घर में जा घुसा। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ इलाके की बताई जा रही है, जहां अचानक हुई इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।ट्रैक्टर के घर में घुसते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे घर को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना को लेकर घर के सदस्य संजीत पासवान ने बताया कि शाम के समय वे अपने परिवार के साथ घर में नाश्ता कर रहे थे। तभी अचानक एक ट्रैक्टर घर के अंदर घुस आई। इस टक्कर से उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी पत्नी व दो बच्चों को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चालक को हिरासत में लिया गया।चालक को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि घर को नुकसान पहुंचा है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।
Next Story