बिहार

Bihar: खाना खाकर सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला

Sarita
27 March 2025 12:39 PM IST
Bihar: खाना खाकर सड़क पर टहल  रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले से एक दुखद हादसे की खबर आई है, जहां सड़क पर पैदल चल रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के गौरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सिसवा रसूलपुर गांव निवासी दशरथ साह (70) बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के पास मुख्य सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वे घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Next Story