
x
Bihar बिहार: बिहार के सहरसा जिले में एक 4 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई. खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक बच्चे की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी वार्ड 3 निवासी कुंदन सदा के 4 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है|
मृतक बच्चे के दादा ने बताया कि मृतक बच्चे की मां गेहूं काटने के लिए खेत में गई थी. उसी दौरान बच्चा तालाब के पास खेलने चला गया. खेलने के दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया, जिससे बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
TagsBiharतालाबमासूमकोहरामBiharpondinnocent childchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





