
x
Bihar बिहार : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की जान चली गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर पंचायत बेलसंड के वार्ड-7 की है। मृतक बच्चे की पहचान रेहान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर से खेत जोता जा रहा था, उसी ट्रैक्टर पर रेहान बैठा हुआ था। इस दौरान रेहान की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक उसकी मृतक देह को खेतों में ही दफना कर फरार हो गया। जब रेहान घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए और उसे ढूंढना शुरु कर दिया। जिसके बाद उन्हें खेत के एक हिस्से में रेहान के शरीर कुछ टुकड़े मिले, जिसे देखकर परिवार के लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई और सदमे में डूब गए।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की दादी मोमिना खातून ने ट्रैक्टर चालक छोटे उर्फ मुमताज और उसके भतीजे मो. खालिद रजा पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मो. खालिद रजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा कि घटना हत्या थी या हादसा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।
TagsBiharट्रैक्टरचपेटमासूममौत Bihartractorhitchilddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





