बिहार

Bihar : क्रूरता की सारी हदें पार, बुजुर्ग महिला से बलात्कार के बाद हत्या

Sarita
18 March 2025 6:23 AM IST
Bihar : क्रूरता की सारी हदें पार, बुजुर्ग महिला से बलात्कार के बाद हत्या
x
Bihar बिहार: बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला का शव गेहूं के खेत में मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला (60) मवेशियों के लिए घास लाने खेत में गई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आखिरकार महिला का शव नग्न अवस्था में गेहूं के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला|
उसके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जांच में जुटी पुलिस बिहार पुलिस इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (बिहार पुलिस) मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां का पड़ोसियों से जमीन विवाद को लेकर कुछ तनाव था। बेटे ने आशंका जताई है कि उसकी मां के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक महिला के शरीर पर दांतों के निशान और गले पर गहरे जख्म के निशान थे। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Next Story