
x
Bihar बिहार: बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में भारतीय वायुसेना के 27 वर्षीय जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), खगड़िया के एसएचओ धनंजय कुमार के अनुसार मृतक कुणाल कुमार जिले के खटहा नगर परिषद क्षेत्र का निवासी था। एसएचओ ने बताया, "वह बागडोगरा में तैनात था। पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त होने के बाद उसने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए छुट्टी मांगी थी। उसकी सात महीने पहले शादी हुई थी।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुणाल कुमार घर पहुंचने के लिए गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस में सवार हुआ और अपने घर के सबसे नजदीकी स्टेशन गौछारी पर ट्रेन की गति धीमी होने के बाद उतरने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन वहां नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि कुणाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
TagsBiharवायुसेनाजवानमौतBiharAir Forcesoldierdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





