बिहार

बिहार: भीषण सड़क हादसे में सेना में कार्यरत अग्निवीर जवान की मौत, घर में छाया मातम

Sarita
9 April 2025 10:30 AM IST
बिहार: भीषण सड़क हादसे में सेना में कार्यरत अग्निवीर जवान की मौत, घर में छाया मातम
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद में एनएच-139 पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में सेना में कार्यरत अग्निवीर जवान रोहित वर्मा (20) की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी पुल के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और पूरा गांव मातम में डूब गया।जानकारी के अनुसार रोहित वर्मा गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी धनंजय वर्मा का पुत्र था। वह सेना में अग्निवीर के पद पर जम्मू में तैनात था। तीन साल की सेवा पूरी करने के बाद हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव आया था। मंगलवार को वह किसी निजी काम से बाइक से औरंगाबाद जा रहा था, तभी खरांटी पुल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रोहित की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर अस्पताल पहुंचे मृतक के दादा विनय वर्मा ने बताया कि रोहित अभी अविवाहित था और परिवार का सबसे लाडला सदस्य था। सेना में भर्ती होने के बाद से पूरा परिवार उस पर गर्व करता था, लेकिन अब उसकी असामयिक मौत ने सबको तोड़ दिया है।
Next Story