
x
Bihar बिहार: बिहार के जमुई जिले के इस्लाम नगर स्थित जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बालू लदे दो ट्रकों में आग लगा दी। एक दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रकों के बीच फंसने से युवक कुचल गया। शव उठाने के दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। घटनास्थल पर लोगों की इतनी भीड़ थी कि पुलिस ट्रक को जलने से नहीं बचा सकी।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, महाराजगंज में कपड़े की दुकान में काम करने वाला 25 वर्षीय अजय ठाकुर सोमवार की देर शाम ई-रिक्शा से लौट रहा था। इस्लाम नगर के पास जैसे ही वह सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, दो ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करते हुए उसके पास पहुंचे और अजय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक अजय ठाकुर के परिजनों में कोहराम मच गया है।
आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और तत्काल ट्रक चालक व सह चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी. इसके बाद भीड़ ने ट्रकों में आग लगा दी. हालांकि, मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने ट्रक चालक व सह चालक को बचा कर एक घर में छिपा दिया, लेकिन लोगों का आक्रोश इतना तीव्र था कि पुलिस इन ट्रकों को जलने से नहीं बचा सकी. दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह जल कर राख हो गया. करीब 30 मिनट बाद जब एसडीपीओ व भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को उठाने का प्रयास किया तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. कई बार पथराव हुआ और पुलिस ने सुरक्षा उपायों के साथ एक घंटे तक स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इसके बाद एसपी मदन कुमार आनंद, डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एसडीओ अभय कुमार तिवारी व एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशासन ने मोर्चा संभाला और देर रात करीब 11 बजे तक स्थिति को नियंत्रित किया. मृतक का पोस्टमार्टम
रात करीब 12:30 बजे सदर अस्पताल में मृतक अजय ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
TagsBiharयुवकमौतट्रकोंआगBiharyouthdeathtrucksfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





