बिहार

Bihar: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने 2 बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम

Sarita
8 April 2025 11:48 AM IST
Bihar: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने 2 बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम
x
Bihar बिहार: बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह वार्ड 3 की है. मृतकों की पहचान बेलोडीह वार्ड 4 निवासी राजेश राम की पत्नी चंदन देवी (26) और बेटियों राजकुमारी (5), रागिनी (3) के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला ने पहले अपनी दो मासूम बेटियों को जहर खिलाया, फिर खुद भी जहर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. शाम को जब महिला का पति घर आया तो उसे इसकी जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल आपसी विवाद की बात सामने आ रही है|
Next Story