
x
Bihar Accident: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी थाने के पिपरा कचहरी टोला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिपरा कचहरी टोला में रविवार की रात देवनाथ प्रसाद की लड़की की शादी थी। शादी के लिए 12 लोग दरवाजे पर गए थे। देवनाथ प्रसाद के बेटे जयप्रकाश कुमार और जयप्रकाश के चाचा शिवनाथ प्रसाद बरात का स्वागत करने गए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने जयप्रकाश और शिवनाथ प्रसाद को टक्कर मार दी। इस घटना में शिवनाथ और जयप्रकाश घायल हो गए, साथ ही बाइक सवार रमाकांत और एक अन्य युवक भी घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शिवनाथ प्रसाद, जयप्रकाश कुमार और रमाकांत की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बिट्टू राम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। शादी के बाद लड़की की विदाई कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
TagsBiharखुशियोंमातम3 मौत Biharhappinessmourning3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





